ट्रम्प को प्रतिबंध की आदत छोड़नी होगीः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति अकेले ही अपनी लालचों को पूरा नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों और अनेक दृष्टिकोणों का सामना है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने गुरुवार को हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नीतियां बहुत अलग थलग पड़ गयी हैं क्योंकि उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय समझौते का बिना परामर्श के, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर ध्यान दिए बिना और अपने घटकों की अनदेखी करते हुए उल्लंघन किया।
उन्होंने बल दिया कि निश्चित रूप से समस्त देशों विशेषकर यूरोपीय संघ के सदस्यों की नीतियां, उनके और अमरीका के बीच संबंधों के दृष्टिगत, अंतर्राष्ट्रीय संंबंधों में प्रभावित होंगी और बहुत सीमा तक ट्रम्प की नीतियों को संतुलित कर सकते और उनको आज की दुनिया, मध्यपूर्व, पश्चिमी एशिया और ईरान की वास्तविकताओं से अधिक अवगत करा सकती हैं।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान करते हुए कि अमरीकी सरकार और बुद्धिजीवियों में गंभीर रूप से पुनर्विचार होना चाहिए, कहा कि अन्य देश विशेषकर यूरोपीय संघ और चीन तथा रूस जैसे देश और अन्य देश, ईरान तथा दुनिया क बारे में अमरीकी व्यवहार में प्रभावित हो सकते हैं।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि महत्वपूर्ण यह है कि अमरीकी सरकार को यह समझना चाहिए कि परमाणु समझौते और अमरीकी वचनों की ओर अमरीका की वापसी और इसी प्रकार इस देश द्वारा प्रतिबंध लगाने की आदत और नीति छोड़ने के लिए बेहतरीन समय है जो सामान्य रूप से विफलता का सामना करती है। (AK)