यमन में सऊदी गठबंधन के हाथों निर्दोष लोगों पर बमबारी निंदनीयः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67500-यमन_में_सऊदी_गठबंधन_के_हाथों_निर्दोष_लोगों_पर_बमबारी_निंदनीयः_ईरान
ईरान ने यमन में सऊदी गठबंधन के हाथों निर्दोष लोगों पर बमबारी की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१८ १२:०५ Asia/Kolkata
  • यमन में सऊदी गठबंधन के हाथों निर्दोष लोगों पर बमबारी निंदनीयः ईरान

ईरान ने यमन में सऊदी गठबंधन के हाथों निर्दोष लोगों पर बमबारी की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों द्वारा यमन के अलहुदैदा प्रांत के अद्दुराएहिमी नगर में बच्चों और महिलाओं पर बमबारी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

बहराम क़ासेमी ने इस सऊदी गठबंधन की बमबारी से प्रभावितों के परिजनों के साथ सहानुभूति प्रकट की।  उन्होंने कहा कि सअदा प्रांत के ज़हयान नगर में बस पर सऊदी बमबारी की घटना को घटे कोई अधिक समय नहीं गुज़रा था कि संसार को सऊदी गठबंधन के एक अन्य जघन्य अपराध का साक्षी बनना पड़ रहा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सऊदी गठबंधन की ओर से यमन के आम नागरिकों पर बमबारी की घटनाओं के जारी रहने की ओर संकेत करते हुए मानवाधिकार संगठनों से मांग की है कि इन अमानवीय अत्याचारों को तत्काल रुकवाया जाए।  उन्होंने कहा कि यमन पर हमना करने वाले गठबंधन को हथियारों की आपूर्ति करने वाले देश भी यमन की निर्दोष जनता पर किये जाने वाले अत्याचारों में सहभागी हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने गुरूवार की शाम यमनी शरणार्थियों से संबन्धित दो वाहनों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 31 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।  यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गुरूवार की शाम अलहुदैदा प्रांत के अलकूई और अद्दुरैहमी क्षेत्रों में की गई बमबारी में मारे जाने वाले बच्चे और महिलाएं हैं।