अमेरिका के ख़िलाफ़ ईरान का केस बहुत मज़बूत हैः ईरानी विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67511-अमेरिका_के_ख़िलाफ़_ईरान_का_केस_बहुत_मज़बूत_हैः_ईरानी_विदेश_मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत में अमेरिका के ख़िलाफ़ ईरान का केस बहुत मज़बूत है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २४, २०१८ २०:४३ Asia/Kolkata
  • अमेरिका के ख़िलाफ़ ईरान का केस बहुत मज़बूत हैः ईरानी विदेश मंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत में अमेरिका के ख़िलाफ़ ईरान का केस बहुत मज़बूत है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान ने परमाणु समझौते से अमेरिका के एकपक्षीय रूप में निकल जाने के बाद, 1955 के ईरान अमेरिका दोस्ती के समझौते के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय में अमेरिका के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि भले ही अमेरिका ने परमाणु समझौते से निकलने के बाद दोबारा वार्ता की पेशकश की है लेकिन अमेरिकी सरकार द्वारा इससे पहले भी समझौतों का उल्लंघन किया जा चुका है।

डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान ने 1955 के समझौते के आधार पर तमाम आवश्यक क़दमों को उठाया है और समझौते का पूरा सम्मान किया है, जबकि अमेरिका ने कई बार उसका उल्लंघन किया है। उल्लेखनयी है कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने अमेरिका के ख़िलाफ़ ईरान की ओर से दायर शिकायत की सुनवाई के लिए 27 अगस्त 2018 की तारीख़ तै करते हुए अमेरिका विदेश मंत्री को नोटिस जारी किया है। (RZ)