जनता ने दुश्मनों के षड्यंत्रों पर पानी फेर दियाः रूहानी + फ़ोटो
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरानी जनता ने एकता, एकजुटता और प्रतिरोध से ज़ायोनी लाॅबी और अमरीका के षड्यंत्रों को विफल बना दिया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार की सुबह सरकार सप्ताह के दूसरे दिन इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर मंत्रीमंडल के साथ फूलों की चादर चढ़ाई और फ़ातेहा पढ़ा।
इस अवसर पर राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी जनता ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था में भी दुश्मनों के षड्यंत्रों को विफल बना दिया।
राष्ट्रपति ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि इस समय को विदेशियों के प्रोपेगैंडों के मुक़ाबले में कठिन चुनौतियों का सामना है, कहा कि निसंदेह ईरानी जनता एकता, एकजुटता और प्रतिरोध से इन चुनौतियों और समस्याओं पर नियंत्रण पा लेगी।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक है कि इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी के रास्ते पर चलते हुए उनकी शिक्षाओं पर अमल करें।
ईरानी सरकार के मंत्रीमंडल ने इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर उपस्थित होकर उनके मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं पर अमल करने का प्रण लिया।
ज्ञात रहे कि वर्ष 1981 में आतंकवादी गुट एमकेओ के प्रधानमंत्री कार्यालय में होने वाले आतंकवादी हमले में तत्कालीन राष्ट्रपति मुहम्मद अली रेजाई और प्रधानमंत्री मंत्री मुहम्मद जवाद बाहुनर सहित दर्जनों सरकारी अधिकारी शहीद हुए थे।
ईरान में इसी अवसर पर 24 से 30 अगस्त तक सरकार सप्ताह मनाया जाता है। (AK)