क्षेत्र में सुरक्षा स्थापना में इराक़ की भूमिका महत्वपूर्ण, ईरान
अंतरराष्ट्रीय मामलों में संसद सभापति के विशेष सहयोगी अमीर अब्दुल्लाहियान ने क्षेत्र में इराक़ की महत्वपूर्ण भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि, क्षेत्र में अपने सही स्थान पर इराक़ की वापसी का क्षेत्र में स्थिरता , शांति व विकास बहुत बड़ा रोल है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रविवार को इराक़ के कुछ नवनिर्वाचित सांसदों से एक भेंट में कहा कि हालिया वर्षों में इलाक़े पर थोपे गये युद्धों का मक़सद, अमरीका और उसके घटकों के आर्थिक हितों की पूर्ति था।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों और आतंकवादियों से इराक़ की अखंडता, स्वाधीनता और एकता की रक्षा, इस देश की जनता, धार्मिक नेतृत्व, सरकार और संसद की महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसकी रक्षा की जानी चाहिए।
इस भेंट में इराक़ी सांसदों ने भी क्षेत्र में स्थिरता व शांति स्थापना तथा हालिया वर्षों में और विशेषकर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में इराक़ के साथ सहयोग पर, ईरान के प्रति आभार प्रकट किया है। (Q.A.)