युद्धक विमान के निर्माण में ईरान इस्लामी जगत में पहले नंबर पर
Aug २९, २०१८ ०९:०६ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के डिप्टी कमांडर इन चीफ़ जनरल दादरस ने कहा है कि ईरान के रक्षा उद्योग ने पूर्ण रूप से स्वदेशी युद्धक विमान का निर्माण करने में सफलता प्राप्त की है यह इस्लामी जगत में पहला उदाहरण है।
ईरान ने गत 22 अगस्त को ईरान के रक्षा उद्योग दिवस के अवसर पर कौसर नाम का अपने नए युद्धक विमान का अनावरण किया था।
जनरल मुहम्मद हुसैन दादरस ने मंगलवार को कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग की ख़ास बात यह है कि वह अपनी ज़रूरत के सारे उपकरण ख़ुद ही बनाता है।
उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रान्ति ने अमरीका के वर्चस्व को तोड़ दिया, दुशमन को सामरिक क्षेत्र में जो बात सबसे सही ढंग से समझ में आती है वह सैनिक शक्ति है।
टैग्स