विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ का तुर्की का अचानक दौरा
-
29 अगस्त 2018 को अंकारा में ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (बाएं) अपने तुर्क समकक्ष चाऊश ओग़लू (दाएं) और तुर्क राष्ट्रपति अर्दोग़ान (मध्य में) के साथ तुलाक़ात के दौरान (तुर्क राष्ट्रपति भवन के सौजन्य से)
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि वॉशिंग्टन की कार्यवाही के नतीजे में क्षेत्रीय देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे।
उन्होंने यह बात बुधवार को अचानक तुर्की के दौरे पर अंकारा पहुंचने पर यह बात कही, जहां उन्होंने अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाऊश ओग़लू और तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान से मुलाक़ात की।
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहाः "हमारे मित्र देश तुर्की और योरोप में वॉशिंग्टन के अनेक घटक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि अमरीका पर भागीदार के रूप में निर्भर नहीं रहा जा सकता।"
उन्होंने कहा कि अमरीका की कार्यवाही ने देशों को आगे के संबंध के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है और वॉशिंग्टन के दबाव के नतीजे में देश एक दूसरे के निकट होंगे।
अपने तुर्क समकक्ष और तुर्क राष्ट्रपति से मुलाक़ात के बाद ज़रीफ़ ने ट्वीट में अपनी बैठक को सफल बताया जो वॉशिंग्टन के रवैये से निपटने के विषय पर केन्द्रित थी।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहाः "अमरीका के हानिकारक व्यवहार के मद्देनज़र तुर्क विदेश मंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू और राष्ट्रपति अर्दोग़ान के साथ द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय सहयोग के विषय पर सफल परामर्श ख़त्म हुआ। कल पाकिस्तान में नई नेतृत्व से मुलाक़ात होनी है। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता में हैं।" (MAQ/N)