इराक़ मिसाइल भेजने का आरोप हास्यास्पद, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67762-इराक़_मिसाइल_भेजने_का_आरोप_हास्यास्पद_विदेशमंत्रालय_के_प्रवक्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान से इराक़ मिसाइल भेजे जाने के आरोप का कड़ाई से खंडन करते हुए उसे अर्थहीन, निराधार और हास्यास्पद बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१८ ०५:०२ Asia/Kolkata
  • इराक़ मिसाइल भेजने का आरोप हास्यास्पद, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान से इराक़ मिसाइल भेजे जाने के आरोप का कड़ाई से खंडन करते हुए उसे अर्थहीन, निराधार और हास्यास्पद बताया है।

याद रहे रोयटर्ज़ न्यूज़ एजेन्सी ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ने इराक़ी गुटों के लिए बैलिस्टिक मिसाइल भेजे हैं। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि कुछ जाने पहचाने केन्द्रों और मीडिया सूत्रों की ओर से ईरान द्वारा इराक़ मिसाइल पहुंचाए जाने का दावा क्षेत्रीय देशों में भय व आतंक फैलाने के लिए ईरानोफोबिया नीति का हिस्सा है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार की खबरें, पूरी तरह से झूठी और हास्यास्पद हैं जिनका एक  ही उद्देश्य होता है कि इस प्रकार के दावों से ईरान के अन्य देशों विशेषकर पड़ोसियों से संबंध खराब किये जाएं। (Q.A.)