वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देश सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं, रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67798-वरिष्ठ_नेता_के_दिशा_निर्देश_सरकार_के_लिए_महत्वपूर्ण_हैं_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सरकार के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देशों को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१८ १०:१५ Asia/Kolkata
  • वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देश सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं, रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सरकार के लिए इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देशों को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय बताया है।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देश और समर्थन, उनकी सरकार और अन्य संस्थाओं के लिए बहुत लाभदायक है।

उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था में सुधार, बैंकिंग व्यवस्था में सुधार, निजीकरण और पड़ोसी देशों के साथ व्यापारिक संबंधों में विस्तार जैसे क्षेत्रों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देश काफ़ी महत्वपूर्ण हैं और उनकी सरकार इन दिशा निर्देशों पर पूर्ण रूप से अमल करेगी।

ग़ौरतलब है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को राष्ट्रपति रूहानी और उनके मंत्रीमंडल से मुलाक़ात में अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और आंतरिक व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। msm