यमन पर सऊद हमलों का क्रम जारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i6793-यमन_पर_सऊद_हमल_क_क_रम_ज_र
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के दक्षिणी और पश्चिमोत्तरी प्रांतों तइज़ व हज्जा पर बमबारी की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०१६ १५:२३ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊद हमलों का क्रम जारी

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के दक्षिणी और पश्चिमोत्तरी प्रांतों तइज़ व हज्जा पर बमबारी की।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हज्जा के हैरान शहर के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र पर बमबारी की।

सऊदी अरब के बमवर्षक विमानों ने इसी प्रकार यमन के दक्षिणी प्रांत तइज़ में जबले-इलहाम और वादिए-ज़ोबाब पर भी हमला किया। इन हमलों में कितना जानी व माली नुक़सान हुआ है इसके बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने जौफ़ प्रांत के अलग़ील शहर पर भी बमबारी की और हुदैदा प्रांत में एक कारख़ाने को निशाना बनाया। यमन में सऊदी अरब के अपराध एेसी स्थिति में जारी हैं कि रियाज़, अंसारुल्लाह के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्ष विराम पर सहमति की बात कह चुका है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और उसके घटकों ने एक वर्ष पहले सऊदी और उसके घटकों ने यमन की निहत्थी जनता पर व्यापक हमले आरंभ किए जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित अबतक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं। (AK)