क्रांति से जनता की जुदाई की दुश्मन की कल्पना ग़लत हैः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68043-क्रांति_से_जनता_की_जुदाई_की_दुश्मन_की_कल्पना_ग़लत_हैः_लारीजानी
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि कुछ लोग विशेष कर अमरीकी यह सोचते हैं कि वे प्रतिबंध लगा कर और दबाव डाल कर ईरानी जनता को क्रांति से दूर कर सकते हैं लेकिन उनकी यह कल्पना ग़लत हैं
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ११, २०१८ ०६:३२ Asia/Kolkata
  • क्रांति से जनता की जुदाई की दुश्मन की कल्पना ग़लत हैः लारीजानी

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि कुछ लोग विशेष कर अमरीकी यह सोचते हैं कि वे प्रतिबंध लगा कर और दबाव डाल कर ईरानी जनता को क्रांति से दूर कर सकते हैं लेकिन उनकी यह कल्पना ग़लत हैं

डाॅक्टर अली लारीजानी ने फ़ार्स प्रांत की अपनी यात्रा के दूसरे दिन इस बात पर बल देते हुए कि ईरान शहीदों के ख़ून के भरोसे और जनता के समर्थन से प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, कहा कि जिस क्षेत्र में सभी अमरीका के ग़ुलाम थे, इमाम ख़ुमैनी ने ईरानी राष्ट्र को मुक्ति दिलाई और अब इस्लामी क्रांति अन्य देशों के लिए भी आदर्श में बदल गई है। संसद सभापति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि हमने जनता पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए परमाणु समझौते या जेसीपीओए को स्वीकार किया था, कहा कि अब ईरानी राष्ट्र के दुश्मन, जनता को निराश करने के उद्देश्य से ईरानी राष्ट्र पर दबाव बढ़ाने की कोशिश में हैं।

 

डाॅक्टर अली लारीजानी ने कहा कि शत्रु का लक्ष्य यह है कि अपनी कार्यवाहियों से ईरान की स्वाधीनता व सुरक्षा को ख़त्म कर दे और इसके लिए उसने उदाहरण स्वरूप पश्चिमोत्तर व दक्षिणपूर्व में सभी क्रांति विरोधी गुटों को सशस्त्र कर दिया लेकिन इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कारण वे कुछ भी नहीं कर सकते। संसद सभापति ने कहा कि इस समय समाज के विभिन्न वर्गों पर दबाव है लेकिन देश के अधिकारी मौजूद संभावनाओं से लाभ उठाते हुए समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। (HN)