अहवाज़ आतंकी हमला, पूरी दुनिया ने निंदा की + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68364-अहवाज़_आतंकी_हमला_पूरी_दुनिया_ने_निंदा_की_वीडियो
रूस, सीरिया, इराक़ और पाकिस्तान सहित दुनिया के अनेक देशों ने अहवाज़ के आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१८ १९:१० Asia/Kolkata
  • अहवाज़ आतंकी हमला, पूरी दुनिया ने निंदा की + वीडियो

रूस, सीरिया, इराक़ और पाकिस्तान सहित दुनिया के अनेक देशों ने अहवाज़ के आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के नाम अपने संदेश में आतंकवादी घटना में ईरानी नागरिकों की शहादत पर सांत्वना पेश की है।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने अपने सांत्वना संदेश में यह बात बल देकर कही कि अहवाज़ में होने वाला आतंकी हमले ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता को और अधिक उजागर कर दिया।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फ़ैसल ने भी अपने एक बयान में ईरान के शहर अहवाज़ में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता के जारी बयान में इस हमले में शहीद होने वालों के परिजनों और घायलों से सहृदयता व्यक्त की गयी है।

इराक़ के गृहमंत्री क़ासिम अलआरजी ने भी दक्षिणी ईरान के अहवाज़ प्रांत में होने वाले आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और साम्राज्यवादी शक्ति के पिट्ठुओं ने एक बार फिर ईरानी जनता से अपने दुश्मनी को उजागर कर दिया है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में भी अहवाज़ के आतंकी हमले की निंदा करते हुए ईरानी जनता से सहृदयता व्यक्त की गयी है। बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में आतंकवादियों का समर्थन करने वाले इस प्रकार के ओछे हथकंडों द्वारा अपने बुरे लक्ष्यों को हासिल करने में सफल नहीं हो सकते। (AK)