अमरीका, ईरान में अशांति उत्पन्न करना चाहता हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68370-अमरीका_ईरान_में_अशांति_उत्पन्न_करना_चाहता_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीका, ईरान को अशांत करना चाहता है किंतु वह इसमे सफल नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१८ ०८:२७ Asia/Kolkata
  • अमरीका, ईरान में अशांति उत्पन्न करना चाहता हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीका, ईरान को अशांत करना चाहता है किंतु वह इसमे सफल नहीं होगा।

डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार को न्यूयार्क रवाना होने से पहले तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अहवाज़ हमले को ईरान अनदेखा नहीं कर सकता और उसका मुंह तोड़ जवाब आतंकवादियों को दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि हमला किसने किया।राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि अहवाज़ का आतंकी हमला किसी भी स्थिति में ईरानी राष्ट्र के संकल्प को डिगा नहीं सकता।  उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का दावा करने वालों को इस बारे में जवाब देना होगा।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में अपनी उपस्थिति के संदर्भ में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान के लिए महासभा के वार्षिक अधिवेषन में उपस्थिति, क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करने का बहुत अच्छा अवसर है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियां ठीक नहीं हैं।  हसन रूहानी का कहना था कि अमरीका, संयुक्त राष्ट्रसंघ का दुरूपयोग कर रहा है।

राष्ट्रपति रूहानी ने अमरीका की ओर से एकपक्षीय रूप में जेसीपीओए से निकलने और ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कहा कि अमरीका, ईरानी राष्ट्र पर दबाव डालना चाहता है किंतु वह एेसी कभी भी नहीं कर सकता।