अमरीका, ईरान में अशांति पैदा करना चाहता हैः राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के दक्षिणपश्चिमी क्षेत्र अहवाज़ के आतंकी हमले पर खेद प्रकट करते हुए बल दिया कि अमरीका, ईरान में अशांति पैदा करना चाहता है किन्तु वह कभी सफल नहीं होगा।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार की सुबह संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयार्क रवाना होने से तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए अहवाज़ में आतंकी हमला करने वाले तत्व स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि ईरान इस अपराध को मांफ़ नहीं करेगा और आतंकवादियों को मुंहतोड़ उत्तर देगा।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इस बात पर बल दिया कि अहवाज़ की घटना, ईरानी राष्ट्र के इरादों को प्रभावित नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार के दावेदारों को चाहिए कि वह इस अपराधों के बारे में जवाब दें।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने अपने न्यूयार्क दौरे के बारे में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में उपस्थिति, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अपने दृष्टिकोणों को पेश करने के बारे में ईरान के लिए एक अवसर है।
राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि आज दुनिया की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरीका, संयुक्त राष्ट्र संघ का दुरुपयोग कर रहा है जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ में इस देश का अधिकार दूसरे देशों के अधिकारों की भांति होना चाहिए।
राष्ट्रपति रूहानी ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने और ईरान के विरुद्ध अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को लगाए जाने के बारे में कहा कि अमरीका चाहता है कि ईरानी जनता स्वाधीनता के अपने फ़ैसले पर पछताए किन्तु वह कभी भी अपने ओछे लक्ष्य में सफल नहीं हो पाएगाा। (AK)