ईरान में आज है आम शोक दिवस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68398-ईरान_में_आज_है_आम_शोक_दिवस
अहवाज़ हमले के कारण आज ईरान में आम शोक दिवस का एलान किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१८ ०४:५७ Asia/Kolkata
  • ईरान में आज है आम शोक दिवस

अहवाज़ हमले के कारण आज ईरान में आम शोक दिवस का एलान किया गया है।

ईरान के मंत्रिमण्डल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अहवाज़ में आम लोगों पर आतंकी हमले से स्पष्ट हो गया कि देश के शत्रु ईरानी राष्ट्र को नष्ट करने का इरादा रखते हैं।  ईरान के मंत्रिमण्डल की ओर से जारी बयान में इस बात पर बल दिया गया है कि शत्रु ने इतिहास से अभी तक यह नहीं सीखा है कि अत्याचार, लोगों के बीच भय न पैदा करके उनके बीच एकजुटता और एकता का कारण बनता है।  बाद में यही अत्याचार, आतंकवाद और आतंकवादियों के समर्थकों के लिए कड़े प्रतिरोध में बदल जाता है।

ईरान की सरकार ने समस्त देशों विशेषकर पड़ोसी देशों से मांग की है कि वे अहवाज़ में आतंकी कार्यवाही करने वाले या उनका समर्थन करने वाले गुट के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही करे।  उनको ज्ञात होना चाहिए कि क्षेत्रीय देशों की सुरक्षा सभी देशों की संयुक्त पूंजी है।

ज्ञात रहे कि सोमवार को ईरान के दक्षिणी प्रांत ख़ूज़िस्तान में शनिवार की आतंकी घटना में शहीद होने वालों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि शनिवार को अलअहवाज़िया नामक एक आतंकवादी गुट ने उस समय एक पार्क से आम लोगों पर आतंकी हमला किया जब सशस्त्र सेना परेड कर रही थी।  अहवाज़ नगर में होने वाले इस हमले में 25 लोग शहीद हुए जबकि 60 अन्य घायल हो गए।