ईरान और यूरोप सहयोग जारी रखेंगे, क़ासमी
तेहरान का कहना है कि परमाणु समझौते से अमरीका के बाहर निकलने के बावजूद, ईरान और यूरोप संयुक्त हितों के निकट पहुंच चुके हैं।
सोमवार को ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, न्यूयॉर्क में 4 प्लस 1 के विदेश मंत्रियों की बैठक में तय पाया है कि नई परिस्थितियों में सहयोग जारी रहना चाहिए।
क़ासमी का कहना था कि अमरीका दूसरे देशों पर ईरान से आर्थिक सहयोग बंद करने के लिए दबाव डाल रहा है और वह इसके लिए काफ़ी कुछ दांव पर लगा रहा है, लेकिन ईरान और यूरोपीय देशों के बीच सहयोग से उसकी इन कोशिशों पर पानी फिर सकता है।
यूरोप और ईरान के बीच तेल पर बनने वाली नई सहमति के बारे में उन्होंने कहा, ईरान परमाणु समझौते को लेकर यूरोपीय संघ, रूस और चीन के साथ सहयोग कर रहा है।
क़ासमी ने कहा, अगर यूरोपीय संघ या दूसरे सहयोगी किसी भी कारण अपने वादों पर अमल नहीं करेंगे तो ईरान जो ज़रूरी होगा क़दम उठाएगा। msm