यूरोप का भविष्य, अमरीका से स्वतंत्रता में निहित है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशी संबंधों की रणनैतिक परिषद के प्रमुख ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण से बहुत से देशों ने अपनी स्वतंत्र नीतियों पर अमल करते हुए अमरीका से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
डाक्टर कमाल ख़र्राज़ी ने आस्ट्रिया में यूरोप और आस्ट्रिया के शोध सुरक्षा संस्था के प्रमुख वार्नर फ़ास्लाबिंड से होने वाली मुलाक़ात में कहा कि यूरोप अब इस परिणाम पर पहुंचा है कि यदि यूरोप को प्रगति करनी है तो उसे अमरीका से अलग होना पड़ेगा और चीन भी इसी रास्ते पर अग्रसर है।
डाक्टर कमाल ख़र्राज़ी ने अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों की आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में दोहरी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका और फ़्रांस सहित कुछ यूरोपीय देश स्वयं आतंकवादियों का गढ़ हैं और वह इन आतंकवादियों को ईरान के विरुद्ध प्रयोग करते हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशी संबंधों की रणनैतिक परिषद के प्रमुख ने कहा है कि इस्राईल और कुछ क्षेत्रीय देश सीरिया संकट की जड़ बने हैं।
इस मुलाक़ात में आस्ट्रिया में यूरोप और आस्ट्रिया के शोध सुरक्षा संस्था के प्रमुख वार्नर फ़ास्लाबिंड ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से यूरोप की नीतियों को कमज़ोर करने की ओर संकेत करते हुए कहा कि रक्षा और सुरक्षा की नीति और यूरोप की करेंसी यूरो को मज़बूत करने की नीति, अमरीकी कार्यवाहियों के मुक़ाबले में यूरोप को अपनाने की आवश्यकता है। (AK)