जनता के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, विफल रहेंगेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68818-जनता_के_विरुद्ध_अमरीकी_प्रतिबंध_विफल_रहेंगेः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी जनता प्रतिरोध और युक्ति द्वारा, अमरीकियों को पराजित किया है और इस बार भी पूरी होशियारी और सूझबूझ और एक दूसरे के साथ मिलकर अमरीका को फिर पराजय का स्वाद चखाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०७, २०१८ १५:२३ Asia/Kolkata
  • जनता के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, विफल रहेंगेः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी जनता प्रतिरोध और युक्ति द्वारा, अमरीकियों को पराजित किया है और इस बार भी पूरी होशियारी और सूझबूझ और एक दूसरे के साथ मिलकर अमरीका को फिर पराजय का स्वाद चखाएगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की ओर संकेत करते हुए कहा कि परमाणु समझौता, अमरीका के अलग थलग पड़ने ‍और ईरान की सत्यता सिद्ध करने और दुनिया में अत्याचारी ज़ायोनी अधिकारियों के अपमानित होने कारण बना है। 

श्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यह बयान करते हुए कि अमरीकी राष्ट्रपति ने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता का दुरुपयोग किया, कहा कि वह इस परिषद को ईरान के विरुद्ध दबाव डालने के हथकंडे में परिवर्तित नहीं कर सके।

उनका कहना था कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की बैठक, अमरीका की एक पक्षीयवाद की नीति की बैठक में परिवर्तित हो गयी है।

8 मई को परमाणु समझौते से निकलने के बाद, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के ख़िलाफ़ फिर से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि इस बार विश्व की कई शक्तियों ने अमरीका के इस फ़ैसले के प्रति नाराज़गी जताई थी, यहां तक कि वाशिंगटन के सबसे बड़े घटक यूरोपीय संघ ने ईरान के साथ व्यापार जारी रखने पर बल दिया है।

उल्लेखनीय है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते से अमरीका के एक पक्षीय रूप से निकलने और ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध बढ़ाने के कारण तेहरान ने अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में अमरीका की शिकायत की थी।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार सीरिया संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि तेहरान, सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान का प्रयास कर रहा है। (AK)