भारत, ईरान से तेल ख़रीदारी जारी रखेगा
ईरान और भारत के संयुक्त वाणिज्य कक्ष के प्रमुख ने कहा है कि भारत, अमरीकी दबावों पर ध्यान दिए बिना ही ईरान से तेल की ख़रीदारी जारी रखेगा।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और भारत के संयुक्त वाणिज्य कक्ष के प्रमुख इब्राहीम जमीली का कहना है कि भारत की कुछ तेल रिफ़ाइनरियां, ईरान के तेल के हिसाब से बनाई गयी हैं।
श्री जमीली ने बल दिया कि भारत पर अमरीका और सऊदी अरब की ओर बहुत अधिक दबाव है ताकि नई दिल्ली ईरान से अपनी आवश्यकता के तेल की आपूर्ती न कर सके।
ईरान-भारत संयुक्त वाणिज्य कक्ष के प्रमुख ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि भारत की अर्थव्यवस्था प्रगति की ओर अग्रसर है, कहा कि यदि भारत अपनी आवश्यकताओं के तेल की आपूर्ती ईरान से नहीं करता तो निश्चित रूप से उसकी अर्थव्यवस्था बहुत अधिक नुक़सान का शिकार हो जाएगी।
श्री जमीली ने कहा कि ईरान और भारत, तेल के अलावा चाबहार बंदरगाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग कर रहे हैं। (AK)