तुर्की में यूरेशियाई संसदीय सम्मेलन का आयोजन, ईरानी संसद सभापति देंगे भाषण
Oct ०९, २०१८ १०:१५ Asia/Kolkata
ईरान के संसद सभापति अली लारीजानी यूरेशियाई देशों के संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्की के शहर अनतालिया पहुंच चुके हैं।
अनतालिया पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लारीजानी ने कहा, यह सम्मेलन यूरेशियाई देशों के बीच आर्थिक एवं संसदीय संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए एक अच्छा अवसर है।
ग़ौरतलब है कि 40 यूरोपीय एवं एशियाई देशों के संसद सभापति एवं प्रतिनिधि मंगलवार को तुर्की में आयोजित होने वाले तीसरे यूरेशियाई संसदीय सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
यह सम्मेलन तीन दिन तक जारी रहेगा, जिसमें ईरानी संसद सभापति भाषण देने के अलावा इराक़ समेत कई देशों के अपने समकक्षों से मुलाक़ात भी करेंगे। msm
टैग्स