सीरिया पर आरोप लगाने से बचा जाएः ईरान
रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की अंतर्राष्ट्रीय संस्था में ईरान के स्थाई राजदूत ने कहा है कि ओपीसीडब्ल्यू के साथ सीरियाई सरकार के सहयोग के बारे में भ्रांतियां फैलाने से बचा जाए।
हेग में ओपीसीडब्ल्यू की बैठक को संबोधित करते हुए ईरान के स्थाई राजदूत अली रज़ा जहांगीरी ने कहा कि सीरिया सरकार ने रासायनिक हथियारों के विनाश में अंतर्राष्ट्रीय संस्था के साथ भरपूर सहयोग किया है।
उन्होंने कहा कि सीरिया के संबंध में राजनैतिक कारणों से बचने और रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की अंतर्राष्ट्रीय संस्था के साथ सीरिया के सहयोग की छवि ख़राब न की जाए।
ईरान के स्थाई राजदूत ने रासायनिक हमलों के पीड़ितों व प्रभावितों को चिकित्सा सहायता पहुंचाने से संबंधित तेहरान में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कोर्स की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस कोर्स का आयोजन निसंदेह रासायनिक हथियारों के पीड़ितों के उपचार के हवाले से दक्षताओं और जानकारियों में वृद्धि का कारण बनेगा। (AK)