शहीदों के परिजन, राष्ट्र के लिए गौरव, राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि शहीदों के परिजन, राष्ट्र और ईरान के लिए सम्मान व गौरव हैं।
राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की शाम, शहीद रसूल मुल्लाअब्बासी और शहीद मंसूर मुल्लाअब्बासी के परिजनों से भेंट में, शहीदों, युद्ध में घायल होने वालों और देश के लिए बलिदान देने वालों को देश के नेताओं के लिए गौरव बताया और कहा कि ईरान की सीमाओं और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके त्याग व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
शहीद रसूल मुल्ला अब्बासी सन 1980 में 19 वर्ष की आयु में पश्चिमी ईरान के सरपुल ज़हाब क्षेत्र में और शहीद मंसूर मुल्ला अब्बासी उसी साल 20 वर्ष की आयु में दक्षिण पश्चिमी ईरान अहवाज़ में शहीद हुए थे।
राष्ट्रपति रूहानी ने इन दोनों शहीद भाइयों के परिजनों से भेंट में उनके परिजनों के त्याग व बलिदान की सराहना की।
सद्दाम सरकार की ओर से ईरान पर किये गया हमला, आठ वर्षों के युद्ध में बदल गया जिसमें दोनों देशों के लाखों लोग मारे गये थे। (Q.A.)