प्रतिबंध की अमरीकी लत, बेक़ाबू , विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69126-प्रतिबंध_की_अमरीकी_लत_बेक़ाबू_विदेशमंत्री
इ्सलामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने बुधवार की रात ट्विट किया है कि अमरीका की प्रतिबंधों की लत अब क़ाबू से बाहर हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १८, २०१८ १३:४१ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंध की अमरीकी लत, बेक़ाबू , विदेशमंत्री

इ्सलामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने बुधवार की रात ट्विट किया है कि अमरीका की प्रतिबंधों की लत अब क़ाबू से बाहर हो गयी है।

डाक्टर जवाद ज़रीफ ने कहा है कि खाद्य सामाग्री और दावा आयात में मुख्य भूमिका रखने वाले  ईरान के एक  प्राइवेट बैंक पर संपर्क के आरोप में वह भी 8 बिचौलियों के साथ, गैर कानूनी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

याद रहे अमरीका ने मंगलवार को इस्लामी गणतंत्र ईरान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां जारी रखते हुए ईरान के 20 बैंकों, कंपनियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। 

इन सब पर ईरान के स्वंय सेवी संगठन और आईआरजीसी से संपर्क के आरोप में प्रतिबंध लगाए गये हैं। 

अमरीका के वित्तमंत्रालय ने इससे पहले भी आईआरजीसी से संपर्क जैसे अलग अलग बहानों से ईरान और विदेश के कई लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल आईआरजीसी ने इलाक़े में अमरीका समर्थित आतंकवादियों को पराजित करने में मुख्य भूमिका निभायी है। 

आईआरजीसी ने इराक़ और सीरिया में दाइश सहित अन्य आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में इन देशों की सरकार की अपील पर सलाहकारों के रूप में भूमिका निभायी है और निभा रही है जिसकी वजह से वाशिंग्टन तिलमिलाया हुआ है। (Q.A.)