इमाम हुसैन का चेहलुम, ईरान - इराक़ संबंधों में एकता का प्रतीक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69350-इमाम_हुसैन_का_चेहलुम_ईरान_इराक़_संबंधों_में_एकता_का_प्रतीक
अरबईन हुसैनी का मिलियन मार्च और तेहरान - बग़दाद संबंधों मेें अधिक से अधिक विस्तार की आवश्यकता का विषय ईरान और इराक़ के विदेशमंत्रियों की टेलीफ़ोनी चर्चा का केन्द्र रही।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct २६, २०१८ १२:३९ Asia/Kolkata

अरबईन हुसैनी का मिलियन मार्च और तेहरान - बग़दाद संबंधों मेें अधिक से अधिक विस्तार की आवश्यकता का विषय ईरान और इराक़ के विदेशमंत्रियों की टेलीफ़ोनी चर्चा का केन्द्र रही।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इराक़ के नये विदेशमंत्री के रूप में मुहम्मद अली हकीम के निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी। 

गुरुवार को होने वाली इस टेलीफ़ोनी वार्ता में श्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने आशा व्यक्त की है कि दोनों देशों के आपसी संबंध विभिन्न क्षेत्रों में दोनों राष्ट्रों के हित में अतीत की तुलना में अधिक विस्तृत होंगे। 

विदेशमंत्री ने अरबईन मार्च के दौरान इराक़ी सरकार और जनता द्वारा तीर्थयात्रियों की ज़बरदस्त मेहमान नवाज़ी का आभार व्यक्त करते हुए यह चीज़ दोनों राष्ट्रीय के बीच एकता का प्रतीक है और ईरान से इराक़ जाने वाले तीर्थयात्रियों को इराक़ी सीमाओं पर अधिक से अधिक सुविधाएं दिए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर इराक़ के नये विदेशमंत्री मुहम्मद अली हकीम ने ईरान के विदेशमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दोनों राष्ट्रों के बीच प्राचीन और मैत्रीपूर्ण संबंधों की ओर इशारा करते हुए द्विपक्षीय संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार पर बल दिया।

दो पड़ोसी देश के नाते ईरान और इराक़ के बीच सहयोग के लिए बहुत अधिक समानताएं पाई जाती हैं और सहयोग का यह चरम तथा दोनों राष्ट्रों के बीच एकता का प्रतीक, अरबईन का मिलियन मार्च है। इस कार्यक्रम में ईरान सहित दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नगर नजफ़ से कर्बला की ओर पैदल मार्च करते हैं।

तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए ईरान से स्वयं सेवी चिकित्सा टीमों, सफ़ाई कर्मियों और सेवाएं प्रदान करने वालों के रूप में बड़ी संख्या में जाते हैं और इस प्रकार अरबईन का यह मिलियन मार्च, दोनों राष्ट्रों के बीच एकता का प्रतीक बन जाता है। (AK)