तेहरान के विरुद्ध कोपेनहेगेन का आरोप, मोसाद की साज़िशों का हिस्सा है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69518-तेहरान_के_विरुद्ध_कोपेनहेगेन_का_आरोप_मोसाद_की_साज़िशों_का_हिस्सा_है
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान के ख़िलाफ़ कोपेनहेगेन के आरोपों को इस्राईली जासूसी एजेंसी मोसाद की साज़िशों का हिस्सा बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१८ ०७:४१ Asia/Kolkata
  • तेहरान के विरुद्ध कोपेनहेगेन का आरोप, मोसाद की साज़िशों का हिस्सा है

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तेहरान के ख़िलाफ़ कोपेनहेगेन के आरोपों को इस्राईली जासूसी एजेंसी मोसाद की साज़िशों का हिस्सा बताया है।

गुरुवार को ट्वीट करके ज़रीफ़ ने उल्लेख किया, ईरान के ख़िलाफ़ मोसाद के अधिकारियों के निराधार आरोपों से विश्व समुदाय के साथ ईरानी राष्ट्र के अच्छे संबंध प्रभावित नहीं होंगे।

इससे पहले बुधवार की रात को ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासमी ने भी कहा था कि अमरीका, इस्राईल और दूसरी बदमान शक्तियां ईरान के ख़िलाफ़ मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़कर ईरान और यूरोपीय संघ के रिश्तों में तनाव उत्पन्न करने का प्रयास कर रही हैं।

इस बीच, इस्राईली अख़बार यरूशलम पोस्ट ने बुधवार को स्वीकार किया था कि ईरान विरोधी डेनमार्क के दावे में इस्राईल की सीधी भूमिका है।

मंगलवार को कोपेनहेगेन ने दावा किया था कि तेहरान डेनमार्क में एक आतंकवादी घटना अंजाम देने का प्रयास कर रहा है। msm