अमरीकी षड्यंत्रों का भविष्य अंधकारमयी हैः गुप्तचर मंत्री
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा कि अमरीकी षड्यंत्रों का भविष्य, विफलता और अपमान के अलावा कुछ नहीं है और इन षड्यंत्रों से उनको कोई लाभ नहीं मिलेगा।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के गुप्तचर मंत्री सैयद महमूद अलवी ने 13 आबान अर्थात विश्व साम्राज्य से संघर्ष के राष्ट्रीय दिन के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के चालीस वर्षीय गौरवपूर्ण काल में दुनिया ने यह मान लिया कि इस्लामी क्रांति इतनी सक्षम और शक्तिशाली हो गयी है कि उसने साम्राज्यवाद के दिखावटी ढांचे को धराशायी कर दिया और अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों को स्वतंत्रताप्रेम के लिए उठ खड़े होने पर विवश कर दिया।
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने बल दिया कि इस वर्ष 13 आबाद अर्थात विश्व साम्राज्य से संघर्ष का दिन एेसी स्थिति में मनाया जा रहा है कि वर्चस्ववादी अमरीका अपनी समस्त शैतानी और उदंडी क्षमताओं को ईरानी जनता के विरुद्ध ग़ैर क़ानूनी और अमानवीय प्रतिबंधों को लगाने में ख़र्च कर रहा है।
ईरान के स्वाधीनता के इच्छुक और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने वाले छात्रों ने 4 नवम्बर को ईरान में अमरीकी हस्तक्षेप और उसकी अपराधिक कार्यवाहियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया और देश में मौजूद अमरीका के जासूसी के अड्डे पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया।
39 साल पहले 4 नवम्बर 1979 को ईरान के क्रांतिकारी छात्रों के एक गुट ने इस्लामी क्रांति के विरुद्ध अमरीकी षड्यंत्रों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए तेहरान में स्थित जासूसी के अड्डे अमरीकी दूतावास पर नियंत्रण कर लिया था। (AK)