ट्रम्प अंततः अपनी नीतियां बदलने पर विवश होंगेः अब्दुल्लाहियान
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति अंततः अपनी नीतियां बदलने पर विवश होंगे।
ईरान के संसद सभापति के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने कहा है कि ट्रम्प, अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार नीति का संचालन नहीं कर सकते जिसके कारण उन्हें अपनी नीति बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा। अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री के विशेष दूत के साथ भेंट में इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध अमरीका के हालिया प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ट्रम्प के प्रतिबंधों ने वाइट हाउस के प्रति लोगों के बीच नफ़रत बढ़ी है। उन्होंने यूरोपीय देशों की ओर से अमरीकी प्रतिबंधों के विरोध का आधार व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों का यूरोपीय देशों की ओर से विरोध स्वयं यूरोपीय देशों के लिए अवसर है जो यूरो को सशक्त करने का उचित मौक़ा है।
इस भेंट में न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री के विदेश दूत एंटोनियो स्मिथ ने परमाणु समझौते के प्रति न्यूज़ीलैण्ड के समर्थन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता क्षेत्र, ईरान और विश्व समुदाय के लिए लाभदायक है जो परमाणु शस्त्रों को नियंत्रित करने में सहायक है।