ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाना संभव नहींः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69742-ईरान_के_तेल_निर्यात_को_शून्य_तक_पहुंचाना_संभव_नहींः_ट्रम्प
ट्रम्प ने माना कि ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाना संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०१८ १३:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाना संभव नहींः ट्रम्प

ट्रम्प ने माना कि ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाना संभव नहीं है।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वयं यह बात स्वीकार की है कि ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक नहीं पहुंचाया जा सकता।

ट्रम्प ने बुधवार की शाम अमरीका के मध्यावधि चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद कहा कि तेल के मूल्य में अनियंत्रित वृद्धि को रोकने के दृष्टिगत मैंने ईरान के तेल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की अनदेखी कर ली है।  हालांकि इससे पहले स्वयं ट्रम्प और उनकी सरकार के अधिकारी इस बात को कहते आए हैं कि ईरान के विरुद्ध पूर्ण रूप से तेल पर प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है।

बुधवार के अपने बयान से पहले अमरीकी राष्ट्रपति यह कह चुके हैं कि 5 नवंबर 2018 से वे ईरान पर प्रतिबंध लगाकर उसके तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचा देंगे।  इधर आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ईरान के विरुद्ध तेल प्रतिबंधों को पूर्ण रूप से लागू किया जाता है तो फिर अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल का मूल्य बढ़कर कम से कम 100 डाॅलर प्रति बैरेल हो जाएगा।