ईरानी जनता, अमरीका की सारी हेकड़ी निकाल देगीः विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की जनता, ज़ोर-ज़बरदस्ती और ग़ुंडागर्दी को, चाहे वह जिस की ओर से हो, मिट्टी में मिला देगी और इतिहास ईरानियों की इस संस्कृति व व्यवहार का साक्षी है।
बहराम क़ासेमी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका ने ईरानियों को परेशान करने और यातना देने का अपना हर संभव प्रयास किया है, कहा कि अमरीका यह सोच रहा है कि अपने मूर्खतापूर्ण व्यवहार और झूठ व धूर्तता से ईरानी जनता की एकता व एकजुटता को कमज़ोर कर देगा लेकिन ईरानी, अमरीका कत एक उद्दंडी व अतिक्रमणकारी सरकार के रूप में पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका का व्यवहार मध्ययुगीन शताब्दियों जैसा है और वाइट हाउस के सलाहकार भ्रम में पड़े हुए हैं जिसके कारण वे लगातार ग़लतियां करते जा रहे हैं इस लिए ईरान, अमरीका को नसीहत करता है कि वह मूर्खता से बाज़ आ जाए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसी तरह सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान के संसार को ईरान व तुर्की के ख़तरों पर ध्यान केंद्रित करने संबंधी बयान की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आले सऊद ग़लतियां कर रहा है और निकट भविष्य में ही उसे पछताना पड़ेगा। बहराम क़ासेमी ने कहा कि क्षेत्र से बाहर की शक्तियों के लिए सऊदी अरब की एक खपत की तारीख़ है और सऊदी शासकों को क्षेत्र के अन्य देशों के इतिहास से पाठ लेना चाहिए। उन्होंने इसी तरह इस बात का उल्लेख करते हुए कि ज़ायोनी शासन, इस्लामी जगत को आपस में भिड़ाने की साज़िश रच रहा है, कहा कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू की इस्लामी देशों की यात्रा, अरब व इस्लामी देशों के बीच मतभेद डालने की एक कोशिश है। (HN)