अमरीका की हर नीति से सहमत नहीं है यूरोपः गैब्रियल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69858-अमरीका_की_हर_नीति_से_सहमत_नहीं_है_यूरोपः_गैब्रियल
अली लारीजानी का कहना है कि अमरीकी क्रियाकलापों के संदर्भ में यूरोप को स्वाधीन रहकर फैसला लेना होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१८ १५:५५ Asia/Kolkata
  • अमरीका की हर नीति से सहमत नहीं है यूरोपः गैब्रियल

अली लारीजानी का कहना है कि अमरीकी क्रियाकलापों के संदर्भ में यूरोप को स्वाधीन रहकर फैसला लेना होगा।

ईरान के संसद सभापति अली लारीजानी ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने व्यवहार से अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति को अस्पष्ट कर दिया है।  उन्होंने कहा कि एेसे में यूरोप को अमरीका के मुक़ाबले में स्वतंत्र रूप में निर्णय लेना होगा।

डाक्टर अली लारीजानी ने सोमवार को तेहरान में जर्मनी के पूर्व विदेशमंत्री सिगमेर गैब्रियल से भेंट की।  इस भेंट में उन्होंने कहा कि अमरीका के संदर्भ में यूरोप यदि स्वतंत्र रूप में फैसला करे तो यह यूरोपीय देशों के हित में होगा।  उन्होंने कहा कि ईरान, यूरोप के साथ सहयोग एवं सहकारिता करने के लिए तैयार है।  संसद सभापति का कहना था कि परमाणु समझौते के बाद ईरान और यूरोप के बीच आर्थिक क्षेत्र में अधिक सहयोग हुआ है।

इस भेंट में जर्मनी के पूर्व विदेशमंत्री सिगमेर गैब्रियल ने कहा कि यूरोप, अमरीका की हर नीति से सहमत नहीं है।  उन्होंने कहा कि जर्मनी में एेसी बहुत सी कंपनियां हैं जो अमरीका पर निर्भर नहीं हैं और वे ईरान के साथ सहयोग करने की इच्छुक हैं।