यूरोप अपने आर्थिक वादों पर अमल करेः ईरान
ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा है कि तेहरान ने परमाणु समझौते की परिधि में अपने वचनों पर अमल किया है और अब इसके मुक़ाबले में यूरोपीय संघ से अपेक्षा रखता है कि वह भी परमाणु समझौते के आधार पर अपने राजनैतिक व आर्थिक वचनों पर अमल करे।
इर्ना की रिपोर्ट केअनुसार ईरान के उप विदेशमंत्री सै।यद अब्बास इराक़ची ने गुरुवार को रोम में ईरान और इटली के उप विदेशमंत्रियों की बैठक के बारे में कहा कि अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलकर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 का उल्लंधन किया है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलने को ही केवल पर्याप्त नहीं समझा बल्कि वह दुनिया के अन्य देशों को प्रस्ताव क्रमांक 2231 के उल्लंघन के लिए प्रेरित कर रहा है।
उप विदेशमंत्री ने कहा कि परमाणु समझौते एक सुरक्षा समझौता है और परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की वजह से यूरोप और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए चुनौती पैदा हो गयी है। (AK)