हम अपने सभी सुरक्षाबलों की स्वतंत्रता चाहते हैंः रहमानी फ़ज़्ली
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69994-हम_अपने_सभी_सुरक्षाबलों_की_स्वतंत्रता_चाहते_हैंः_रहमानी_फ़ज़्ली
ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़्ली ने कहा कि हम अपने उन सभी सीमा सुरक्षाबलों की स्वतंत्रता चाहते हैं जो पाकिस्तान में आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१८ १४:४१ Asia/Kolkata
  • हम अपने सभी सुरक्षाबलों की स्वतंत्रता चाहते हैंः रहमानी फ़ज़्ली

ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़्ली ने कहा कि हम अपने उन सभी सीमा सुरक्षाबलों की स्वतंत्रता चाहते हैं जो पाकिस्तान में आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं।

रहमानी फज़्ली ने स्वतंत्र कराए जाने वाले ईरानी सीमा सुरक्षाबलों के संदर्भ में कहा कि हमारे प्रयासों से अबतक सीमा सुरक्षाबलों के उन 5 जवानों को स्वतंत्र करा लिया जो पाकिस्तान में आतंकवादी गुट के क़ब्ज़े में थे।  उन्होंने कहा कि हमको पाकिस्ताान की सरकार से यह अपेक्षा है कि वह हमारे बाक़ी बचे जवानों को स्वतंत्र कराने में सहयोग करे।  ईरान के गृहमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान की सरकार से हमे यह भी कहना है कि वह सीमा पर सुरक्षा को अधिक मज़बूत बनाए।

ज्ञात रहे कि 15 अक्तूबर की शाम को ईरान के 12 सीमा सुरक्षाबलों के जवानों का ईरान से मिलने वाली पाकिस्तान की सीमा पर अपहरण कर लिया गया था।