ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरमी हंट, शिष्टमंडल के साथ तेहरान के दौरे पर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70037-ब्रिटिश_विदेश_मंत्री_जेरमी_हंट_शिष्टमंडल_के_साथ_तेहरान_के_दौरे_पर
ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरमी हंट तेहरान आए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०१८ ०८:१४ Asia/Kolkata
  • ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरमी हंट (फ़ाइल फ़ोटो)
    ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरमी हंट (फ़ाइल फ़ोटो)

ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरमी हंट तेहरान आए हैं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरमी हंट ईरान के दौरे पर तेहरान आए हैं, जिसके दौरान वे अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़, राष्ट्रपति हसन रुहानी सहित कुछ दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

उनके नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भी तेहरान के दौरे पर आया है।

इरना के अनुसार, ब्रितानी विदेश मंत्री ईरान के जिन वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करेंगे, उनमें ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी भी हैं।

द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हालात और परमाणु समझौता जेसीपीओए वे विषय हैं जिन पर ब्रितानी विदेश मंत्री के तेहरान दौरे पर बातचीत होगी।

जेरमी हंट ब्रितानी विदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार तेहरान के दौरे पर आए हैं।

उनका यह दौरा अमरीका द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ दूसरे दौर की पाबंदियां लगाए जाने के बाद हो रहा है, इसलिए जेसीपीओए में ईरान के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए विशेष वित्तीय प्रणाली का गठन भी वह विषय है जिस पर चर्चा होने की संभावना है।(MAQ/N)