आज से आरंभ हो रहा है एकता सप्ताह
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70059-आज_से_आरंभ_हो_रहा_है_एकता_सप्ताह
12 रबीउल अव्वल बराबर 20 नवंबर 2018 से एकता सप्ताह का आरंभ हो रहा है जो 17 रबीउल अव्वल तक जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०१८ ०५:३३ Asia/Kolkata
  • आज से आरंभ हो रहा है एकता सप्ताह

12 रबीउल अव्वल बराबर 20 नवंबर 2018 से एकता सप्ताह का आरंभ हो रहा है जो 17 रबीउल अव्वल तक जारी रहेगा।

पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम के शुभ जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 12 रबीउल अव्वल से एकता सप्ताह का आरंभ हो रहा है जो 17 रबीउल अव्वल तक जारी रहेगा।

पूरी दुनिया में सुन्नी मुसलमान हज़रत मुहम्मद (स) के शुभ जन्म दिवस की तारीख़ 12 रबीउल अव्वल को मानते हैं जबकि शिया मुसलमान 17 रबीउल अव्वल को मानते हैं।  स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने मुसलमानों के बीच एकता स्थापित करने और उनके बीच भाईचारे को बढ़ाने के उद्देश्य से 12 से 17 रबीउल अव्वल को एकता सप्ताह का नाम दिया जिसे ईरान में बहुत ही सम्मान के साथ मानाया जाता है।  यह एकता सप्ताह मुसलमानों के बीच एकता एवं बंधुत्व पैदा करने का बहुत अच्छा अवसर है।  इस शुभ अवसर से लाभ उठाकर पूरे संसार में मुसलमानों के बीच अधिक से अधिक एकता स्थापित की जा सकती है।

एकता सप्ताह के आरंभ पर आप सबकी सेवा में हार्दिक बधाई पेश करते हैं।