ईरान, आतंकवाद और रासायनिक शस्त्रों की बलि रहा हैः रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, आतंकवाद और रासायनिक शस्त्रों की बलि रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेहरान, जनसंहारक शस्त्रों के विनाश का ध्वजवाहक है।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्री मण्डल की बैठक में संसार के विभिन्न देशों में मनी लांड्रिंग की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान एेसा देश है जो आतंकवादियों द्वारा मनी लाॅड्रिंग का कड़ा विरोधी है।
राष्ट्रपति ने संसार में मादक पदार्थों से संघर्ष में ईरान के अग्रणी रहने के संबन्ध में कहा कि ईरान के सुरक्षाबलों ने इस संदर्भ में अथक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों के प्रयास मादक पदार्थों से संघर्ष तथा मनी लाॅड्रिंग के विरुद्ध उनकी निष्ठा को दिखाते हैं। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र परस्पर सहायता से समस्याओं का समाधान कर लेंगे।राष्ट्रपति रूहानी ने अमरीकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका को यह समझ लेना चाहिए कि ईरानी राष्ट्र विकास के मार्ग पर बढ़ती रहेगी और अंततः अमरीका को पछताना होगा।