किरमानशाह में भूकंप पीड़ितों की तुरंत मदद पर राष्ट्रपति रूहानी का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70227-किरमानशाह_में_भूकंप_पीड़ितों_की_तुरंत_मदद_पर_राष्ट्रपति_रूहानी_का_बल
राष्ट्रपति रूहानी ने पश्चिमी ईरान के किरमानशाह प्रांत के राज्यपाल को आदेश दिया है कि इस प्रांत में आने वाले भूकंप से प्रभावित होने वालों की तुरंत मदद की जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१८ १०:२२ Asia/Kolkata
  • किरमानशाह में भूकंप पीड़ितों की तुरंत मदद पर राष्ट्रपति रूहानी का बल

राष्ट्रपति रूहानी ने पश्चिमी ईरान के किरमानशाह प्रांत के राज्यपाल को आदेश दिया है कि इस प्रांत में आने वाले भूकंप से प्रभावित होने वालों की तुरंत मदद की जाए।

रविवार की शाम किरमानशाह के सरपुल ज़हाब क्षेत्र में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 नोट की गई। डाॅक्टर रूहानी ने किरमानशाह के राज्यपाल हूशंग बाज़वंद से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए उन्हें आदेश कि भूकंप पीड़ितों की तुरंत हर संभव सहायता की जाए और उनके रहने के लिए अस्थायी कैम्प बनाए जाएं। उन्होंने इसी तरह भूकंप पीड़ितों की ओर से दर्शाए जाने वाले धैर्य व संयम की सराहना की और कहा कि देश के अधिकारी यथाशीघ्र उनकी समसयाओं के समाधान की कोशिश कर रहे हैं।

 

किरमानशाह के राज्यपाल हूशंग बाज़वंद ने राष्ट्रपति को बताया कि अब तक इस भूकंप में 729 लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें से 18 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य के घाव गंभीर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस भूकंप में किसी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। (HN)