ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
(last modified Tue, 27 Nov 2018 16:51:27 GMT )
Nov २७, २०१८ २२:२१ Asia/Kolkata
  • ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने जो अफ़ग़ानिस्तान कांफ़्रेंस में भाग लेने के लिए जेनेवा के दौरे पर हैं, अफ़ग़ानिस्तान के चीफ़ एग्ज़ीक्टिव अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह से मंगलवार को अफ़ग़ान कांफ़्रेंस और आतंकवाद से संघर्ष के बारे में विचार विमर्श किया।

इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने अफ़ग़ान शांति प्रक्रिया सहित अफ़ग़ानिस्तान के ताज़ा हालात पर विचार विमर्श किया।

अफ़ग़ान कांफ़्रेंस मंगलवार की सुबह शुरु हुई जिसमें 60 से अधिक देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह कांफ़्रेंस जेनेवा में आयोजित हो रही है जिसकी मेज़बानी संयुक्त राष्ट्र संघ और अफ़ग़ान सरकार कर रही है।

जेनेवा कांफ़्रेंस में शरणार्थियों,पलायनकर्ताओं, मादक पदार्थों, सूखा, पर्यावरण, महिलाओं की स्थिति में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी और समीक्षा होगी।

अफ़ग़निस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी, चीफ़ एग्ज़ीकिटिव अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेड्रिका मोग्रेनी, अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री, रूस, जर्मनी, स्वीडन और ब्रिटेन के विदेशमंत्री भाग ले रहे हैं। (AK)