ईरान और भारत के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंध रहे हैं
ईरान की संस्कृति एवं इस्लामी संपर्क संस्था के प्रमुख ने तेहरान और नई दिल्ली के बीच दोस्ती को द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार का मुख्य कारण बताया है।
शनिवार को तेहरान में भारत की सांस्कृतिक संबंधों की परिषद के प्रमुख से मुलाक़ात में अबूज़र इब्राहीमी तुर्कमान ने कहा, दोनों देशों के बीच बहुत अधिक सांस्कृतिक समानताएं पायी जाती हैं, ईरान और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंध आज जितने प्रगाढ़ हैं, उतने किसी भी समय नहीं रहे।
तुर्कमान का कहना था कि इस्लाम समस्त धर्मों के बीच शांति और प्रेम चाहता है।
वहीं भारत की सांस्कृतिक संबंधों की परिषद के प्रमुख विनय सहासराबुधे ने इस मुलाक़ात में कहा, भारत के ईरान के साथ ऐतिहासिक सांस्कृतिक रिश्ते हैं, जो हमेशा मज़बूत रहे हैं।
उन्होंने कहा, ईरान, इस्लाम का विकसित संस्करण है और भविष्य पर उसकी नज़र है। दुनिया में ईरान का एक विशेष सम्मान है। msm