फ़्रांसीसी अधिकारी, प्रदर्शनकारियों के साथ नर्म रवैया अपनाएंः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70414-फ़्रांसीसी_अधिकारी_प्रदर्शनकारियों_के_साथ_नर्म_रवैया_अपनाएंः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि आशा है कि फ़्रांसीसी अधिकारी देश के प्रदर्शनकारियों के साथ शांतिपूर्ण रवैया अपनाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०१८ १८:४८ Asia/Kolkata
  • फ़्रांसीसी अधिकारी, प्रदर्शनकारियों के साथ नर्म रवैया अपनाएंः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि आशा है कि फ़्रांसीसी अधिकारी देश के प्रदर्शनकारियों के साथ शांतिपूर्ण रवैया अपनाएंगे।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार को फ़्रांसीसी प्रदर्शनकारियों के संबंध में इस देश के पुलिस के हिंसक रवैये के बारे में ईरान के दृष्टिकोण की घोषणा करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का मानना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी जनता का हक़ है और जनता को आपत्ति जताने का हक़ है किन्तु प्रदर्शन और आपत्ति को क़ानून के दायरे में होना चाहिए।

दंगा पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर उस समय पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए जब इन लोगों ने अवरोध को हटाने की कोशिश की। पेरिस पुलिस की प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान 24 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

फ्रांस में पेट्रोलियम की बढ़ती क़ीमतों को लेकर जारी जन आंदोलन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने पेरिस में कई वाहनों को क्षति पहुंचाई है, कई मकानों को भारी नुक़सान पहुंचाया और साथ ही विभिन्न स्थानों पर जमकर आगज़नी की जिससे पूरे पेरिस में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। फ्रांस में पिछले दो सप्ताह से जारी उग्र विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए फ्रांस सरकार ने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए स्थानीय अधिकरियों को कड़े निर्देश दिए हैं। (AK)