ईरान को सीरिया में सैनिक छावनी की ज़रूरत नहीं! ईरानी सेना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70454-ईरान_को_सीरिया_में_सैनिक_छावनी_की_ज़रूरत_नहीं!_ईरानी_सेना
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान को सीरिया में अपनी सैन्य छावनी बनाने की ज़रूरत ही नहीं जो कोई अन्य देश उस पर हमले की बात करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • ईरान को सीरिया में सैनिक छावनी की ज़रूरत नहीं! ईरानी सेना

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान को सीरिया में अपनी सैन्य छावनी बनाने की ज़रूरत ही नहीं जो कोई अन्य देश उस पर हमले की बात करे।

ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़्ल शिकारची ने मंगलवार को इर्ना के साथ एक वार्ता में इस बात पर बल देते हुए कि ईरान इराक या सीरिया में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करता कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इराक़ और सीरिया की सरकार और जनता की अपील पर इन देशों को सैनिक सलाह देता है। 

उन्होंने कहा कि सीरिया और इराक़ में ईरान के सैन्य सलाहकारों की उपस्थिति पूरी तरह से का़नूनी है। 

उन्होंने सीरिया में ईरान और रूस के सैन्य सलाहकारों के सहयोग के बारे में भी कहा कि ईरान और सीरिया, सैन्य सलाह के क्षेत्र में एक दूसरे के साथ समन्वय करते हैं। 

ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़्ल शिकारची ने ईरान द्वारा नयी मिसाइल के परीक्षण के बारे में अमरीकियों के दावे के बारे में भी कहा कि ईरान को अपनी मिसाइल शक्ति के बारे में किसी को जवाब देने की आवश्यकता नहीं है क्या अमरीकी , हर उस सवाल का जवाब देते हैं जो उनसे पूछा जाता है? 

उन्होंने बल दिया कि ईरान को  , अपने हितों की रक्षा और हर प्रकार के अतिक्रमण को रोकने के लिए मिसाइल शक्ति में विकास की आवश्यकता है और देश की आवश्यकता के अनुसार वह मिसाइल बनाएगा और उसका परीक्षण करेगा। (Q.A.)