ईरान, दुश्मनों के मुक़ाबले में डटा हुआ हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70479-ईरान_दुश्मनों_के_मुक़ाबले_में_डटा_हुआ_हैः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान प्रतिबंधों से डरा नहीं है और वह दुश्मनों के मुक़ाबले में डटा हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ २०:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान, दुश्मनों के मुक़ाबले में डटा हुआ हैः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान प्रतिबंधों से डरा नहीं है और वह दुश्मनों के मुक़ाबले में डटा हुआ है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार की शाम सेमनान प्रांत में छात्रों के एक विशाल समूह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के देश परमाणु समझौते से पहले ईरान की निंदा करते थे और आज वे अमरीका की निंदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते ने दुनिया के देशों के साथ ईरान के व्यापारिक रास्ते को खोला है और इस प्रकार से ईरान में भारी मात्रा में पूंजीनिवेश हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के बाद और फ़्रांस की टोटल कंपनी के ईरान से निकलने के बाद बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ तेल के समझौते हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय एक चीनी कंपनी टोटल कंपनी का स्थान ले चुकी है। 

उन्होंने कहा कि ईरान के लिए कोई बंद रास्ता नहीं है और निश्चित रूप से ईरानी राष्ट्र की एकता और एकजुटता से देश अमरीका को पराजित कर देगा।

श्री हसन रूहानी ने कहा कि आज ईरान क्षेत्रीय स्तर पर विजयी है और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पराजित हो चुके हैं और वह सुरक्षा परिषद में अकेले पड़ चुके हैं। (AK)