पश्चिम बिना सुबूत के ईरान पर इल्ज़ाम लगा रहा हैः रूस
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के वरिष्ठ कूटनयिक ने कहा है कि पश्चिम के पास इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, फ़्योडोर स्तरज्योफ़िस्की ने कहा कि ईरान के बैलिस्टिक मीज़राईल के टेस्ट करने से संबंधित सुरक्षा परिषद की बैठक में पश्चिमी देश ऐसा कोई सुबूत पेश करने में नाकाम रहे जिससे पता चले कि ईरान ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है।
रूसी अधिकारी ने पश्चिमी देशों पर बल दिया कि ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियों के बजाए, उसके साथ बातचीत करें।
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी कूटनैतिक मिशन के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन और फ़्रांस ने इस दावे के साथ कि ईरान ने हाल में परमाणु वारहेड्स ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मीज़ाईल का टेस्ट किया है, सुरक्षा परिषद की बैठक की मांग की जबकि उन्होंने इस बारे में कोई सुबूत पेश नहीं किया।
मंगलवार को ईरान के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अघोषित बैठक जो ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के झूठे दावे पर फ़्रांस और ब्रिटेन के आग्रह पर आयोजित हुयी थी, बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गयी।
ग़ौरतलब है कि जब से अमरीका परमाणु समझौते जेसीपीओए से बाहर निकला है, उस वक़्त से वह ईरान पर दबाव डालने के लिए नाना प्रकार के हथकंडे अपना रहा है।(MAQ/N)