दुश्मन ईरान की प्रतिष्ठा सहन नहीं कर पा रहे हैंः राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि इस्लामी व्यवस्था के दुश्मन, ईरानी राष्ट्र के सामने सिर झुकाने पर विवश हैं।
उन्होंने बुधवार को सेमनान प्रांत के परिषद के सदस्यों से मुलाक़ात में कहा कि दुश्मन क्रोधित है और वह ईरान की प्रतिष्ठा सहन नहीं कर पा रहा है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि प्रतिबंधों की स्थिति में धमकियों को अवसरों में बदलना होगा। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता प्रतिबंधों को भलिभांति समझती है और दबाव तथा प्रतिबंधों के अर्थ को अच्छी तरह समझती है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि दुश्मन, अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया और लेबनान में अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और यमन में भी वह अपने लक्ष्य नहीं साध पाएंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि निश्चित रूप से ईरान, यूरोप और मध्यपूर्व के अन्य देशों से अधिक शांत है और ईरान के सुरक्षाकर्मी और सुरक्षा बल इस संबंध में अपनी समस्त कार्यवाहियां कर रहे हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की रक्षा क्षमता पर किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं होगी और यूरोपीय देश यदि देश की रक्षा क्षमता के बारे में बात करना चाहते हैं तो हमें कुछ नहीं कहना है। (AK)