ट्रंप ने फिर ईरान विरोधी राग अलापा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70556-ट्रंप_ने_फिर_ईरान_विरोधी_राग_अलापा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ अपने निराधार आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१८ १०:२८ Asia/Kolkata
  • ट्रंप ने फिर ईरान विरोधी राग अलापा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ अपने निराधार आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण नहीं हैं।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को एक बार फिर ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को त्रासदीजनक समझौते का नाम दिया और कहा कि अमेरिका और इस्राईल से ईरान के विरोध के कारण वे इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि ईरान परमाणु हथियारों को प्राप्त कर ले।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह निराधार दावा एसी स्थिति में सामने आ रहा है जब परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय ने अपनी 14 बार की रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि की है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वह परमाणु समझौते में अपने वचनों का पालन कर रहा है।

ज्ञात रहे कि ईरानी अधिकारियों ने बारमबार कहा है कि उनका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और ईरान की प्रतिरक्ष नीति में सामूहिक विनाश और परमाणु हथियारों का कोई स्थान नहीं है। MM