आतंकवादी, ईरानी राष्ट्र के संकल्प को कमज़ोर नहीं कर सकते, राष्ट्रपति रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवादी हमले आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के ईरानी राष्ट्र के संकल्प को कमज़ोर नहीं कर सकते।
शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 6 देशों के दूसरे संसदीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा, इस्लामी गणतंत्र ईरान शुरू से ही आतंकवाद की बलि चढ़ता रहा है और उसने काफ़ी जानी व माली नुक़सान उठाया है।
राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि पिछले 40 वर्षों के दौरान अमरीका और पश्चिम समर्थित आतंकवादियों के हाथों 17 हज़ार आम नागरिक मारे गए हैं।
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की शहादत, 2017 में संसद पर दाइश का हमला, अहवाज़ में आतंकवादी हमला और अभी हाल ही में चाबहार में आतंकवादी हमला जैसे आतकंवादी हमलों में ईरान को बहुत नुक़सान पहुंचा है।
रूहानी का कहना था कि जिस देश ने चीन के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ा है, पाकिस्तान पर कटाक्ष कर रहा है, अफ़ग़ानिस्तान का अपमान कर रहा है, तुर्की और रूस को धमकी दे रहा है और ईरान पर प्रतिबंध लगा रहा है, वह समझौते के उल्लंघन में सबसे आगे है और हम अमरीका का डटकर मुक़ाबला करते रहेंगे। msm