चाबहार, आतंकी हमले में शामिल ज़्यादातर आतंकवादी मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70598-चाबहार_आतंकी_हमले_में_शामिल_ज़्यादातर_आतंकवादी_मारे_गए
इस्लामी गणतंत्र ईरान के पुलिस विभाग के प्रमुख जनरल हुसैन अश्तरी ने कहा है कि चाबहार की आतंकवादी घटना में शामिल अधिकतर आतंकवादी मार गिराए गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१८ १७:३३ Asia/Kolkata
  • चाबहार, आतंकी हमले में शामिल ज़्यादातर आतंकवादी मारे गए

इस्लामी गणतंत्र ईरान के पुलिस विभाग के प्रमुख जनरल हुसैन अश्तरी ने कहा है कि चाबहार की आतंकवादी घटना में शामिल अधिकतर आतंकवादी मार गिराए गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पुलिस विभाग के प्रमुख जनरल अश्तरी ने चाबहार में हुए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकियों के ख़िलाफ़ ईरान के सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की और कहा कि देश के पुलिस जवानों ने बड़ी होशियारी और बहादुरी के साथ आत्मघाती हमलावर को पुलिस स्टेशन में घुसने से पहले ही मार गिराया। जनरल अश्तरी ने कहा कि चाबहार आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी की पहचान करके ज़्यादातर आतंकियों को हमने मार गिराया है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल कुछ और साज़िशकर्ताओं का बहुत जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि गुरूवार को एक आतंकवादी विस्फोटक पदार्थों से भरे वाहन के साथ चाबहार के पुलिस केन्द्र पर हमला करना चाहता था किंतु सुरक्षा बलों के कड़े संघर्ष के कारण उसने केन्द्र के प्रवेश द्वार पर कार बम विस्फोट कर दिया। इस आतंकवादी घटना में 2 लोग शहीद हुए और 42 अन्य घायल हो गए। आत्मघाती भी हमले में मारा गया था। (RZ)