अमरीका और उसके घटक बकवास बाज़ी बंद करेंः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका और उसके घटकों को देश की मीज़ाइलों और ईरान के क्षेत्रीय बर्ताव के बारे में बकवास बाज़ी बंद कर देनी चाहिए।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरुवार को अपने ट्वीट में क्षेत्रीय देशों के सैन्य ख़र्चे के आंकड़े पेश करते हुए लिखा कि अमरीका और उसके घटकों को ईरान के मीज़ाइलों और तेहरान के क्षेत्रीय बर्ताव के बारे में अपनी बकवासों को बंद कर देना चाहिए।
विदेशमंत्री ने यह बयान करते हुए कि वास्तविकताएं स्वयं ही इस बात की गवाह हैं कि अमरीका और उसके घटकों ने यमनी जनता के जनसंहार के लिए अरबों डाॅलर के हथियार बेचे हैं।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि अमरीका और उसके घटक, सद्दाम से लेकर दाइश तक क्षेत्रीय समस्याओं और दुखों के ज़िम्मेदार हैं न कि ईरान। (AK)