प्रतिबंधों का ईरान की रक्षा शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70936-प्रतिबंधों_का_ईरान_की_रक्षा_शक्ति_पर_कोई_प्रभाव_नहीं_है
ईरान की इस्लामी क्रांति की संरक्षक सेना आईआरजीसी के उप कमांडर ने कहा है कि प्रतिबंधों का ईरान की रक्षा शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २०, २०१८ १३:३५ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों का ईरान की रक्षा शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं है

ईरान की इस्लामी क्रांति की संरक्षक सेना आईआरजीसी के उप कमांडर ने कहा है कि प्रतिबंधों का ईरान की रक्षा शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं है।

गुरुवार को आईआरजीसी के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा, प्रतिबंधों के बावजूद ईरान की रक्षा शक्ति में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ईरान पर क्रांति की सफलता के बाद से ही प्रतिबंध रहे हैं, लेकिन ईरान निरंतर विकास कर रहा है।

सलामी का कहना था कि आज ईरान की जो भी रक्षा शक्ति है, उसे ईरानी विशेषज्ञों ने प्रतिबंधों के दौरान ही हासिल किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि निश्चित रूप से ईरान रक्षा शक्ति में वृद्धि करता रहेगा।

आईआरजीसी के उप कमांडर ने कहा, रक्षा शक्ति को अधिक मज़बूत बनाना आईआरजीसी की बुनियादी रणनीति है। msm