अमरीका, क्षेत्रीय जनता के सामने आने का साहस नहीं रखताः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के गुप्त इराक़ दौरे की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकियों के पास इराक़, सीरिया, लेबनान और यमन की जनता के बीच सामने आने का साहस नहीं है।
राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीका 2003 से यह दावा कर रहा है कि उन्होंने इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान की जनता को मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि अमरीका ने इराक़ को मुक्ति दिलाई होती तो क्यों अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने खुलकर और सबको बताकर इराक़ का दौरा नहीं किया।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ट्रम्प की रात के समय इराक़ गुप्त यात्रा और इस देश को तुरंत छोड़ देने से पता चलता है कि अमरीका, क्षेत्र में हार चुका है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने आशा व्यक्त की है कि वाशिंग्टन के अधिकारियों को वर्ष 2019 की पराजय से पाठ सीख लेना चाहिए और उन्हें क्षेत्रीय जनता विशेषकर फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि दुश्मनों के समस्त दबावों के बावजूद ईरान की आर्थिक गतिविधियां, सार्थक और आशाजनक है।
उन्होंने बल दिया कि ईरान के तेल और उससे संबंधित चीज़ों के निर्यात को रोकने के अमरीकी लक्ष्य को कभी पूरा नहीं होने देंगे।
डाक्टर हसन रूहानी ने दुश्मनों की धमकियों से मुक़ाबले के लिए ईरान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। (AK)