ईरान भारत का सदैव विश्वस्त तेल आपूर्तिकर्ता रहेगाः ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान भारत की तेल आवश्यकता का सदैव विश्वस्त आपूर्तिकर्ता रहा है और रहेगा।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के बारे में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स रायसीना में भाग लेना और तेल सहित परस्पर रुचि के विषयों के बारे में भारतीय अधिकारियों से विचार- विमर्श करना है।
विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भी भारत और ईरान के संबंध अच्छे रहे हैं।
उन्होंने ईरान और भारत के बीच बैंकिन्ग के क्षेत्र में एक अच्छा समझौता है जिस पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद हस्ताक्षर हुए हैं और यह समझौता दोनों देशों को यह संभावना प्रदान करता है कि वे अपने आयात-निर्यात और दूसरी वित्तीय ज़रूरतों की आपूर्ति की इस मार्ग से करें।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में निजी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति नई दिल्ली और तेहरान के संबंधों में विस्तार हेतु उनकी रूचि की सूचक है।
ज्ञात रहे कि भारतीय अधिकारियों से भेंटवार्ता, दोनों देशों के मध्य संयुक्त व्यापारिक कांफ्रेन्स में भाग लेना और अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स रायसीना में भाषण देना विदेशमंत्री की तीन दिवसीय भारत यात्रा के कार्यक्रम में शामिल है। MM